♨१९७० से १९८०♨
♻भारत-पाक के मध्य तीसरा युद्ध:
सन् १९७१ में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान आपस में भिड़ गए। परिणामस्वरूप एक नए देश बांग्लादेश(२५ दिसम्बर १९७१) का जन्म हुआ। शिमला समझौते के अंतर्गत दोनों देशों के बीच शांति स्थापित हुई।
♻चिपको आन्दोलन का जन्म:
सन् १९७३ में उत्तराखंड राज्य के कुछ ग्राम वासियों ने वनों को काटने से बचाने के लिए एक अनोखे आंदोलन आरंभ किया, जिसमें वे पेड़ से चिपक जाते थे।
♻पहला परमाणु परीक्षण:
१८ मई १९७४ को राजस्थान के पोखरण में भारत ने पहली बार सफल परमाणु परीक्षा किया। इस मिशन का नाम बुद्धा स्माइल्स रखा गया।
♻शोले की रिकार्ड तोड़ सफलता:
१९७५ में रमेश सिप्पी द्वारा निर्देशित चलचित्र शोले ने बालीवुड नया कीर्तिमान रचा और उस समय तक का यह सर्वश्रेष्ठ चलचित्र घोषित किया गया।
♻अन्तरिक्ष में भारत:
१९ अप्रैल १९७५ को पहले भारतीय उपग्रह आर्यभट्ट का सफल प्रक्षेपण।
♻आपातकाल की घोषणा:
जून १९७५ में इंदिरा गांधी ने आपातकाल की घोषणा की।
♻टीकाकरण अभियान की शुभारंभ:
१९७८ में सभी शिशुओं और गर्भवती महिलाओं को डिप्थीरिया, पोलियो, टिटनेस और कुकुरखांसी से बचाने के लिए टीकाकरण का सघन अभियान छेड़ा गया।
♻मदर टेरेसा को नोबेल पुरस्कार:
अपने जीवन का अधिकांश भाग कलकत्ता की मलिन बस्तियों में रहने वाले गरीबों की सेवा में गुजार देने वाली मदर टेरेसा को सन् १९७९ में शांति के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया
No comments:
Post a Comment